धमधा के पैड्री में खेत में अचानक जमीन धंसने से हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, दहशत में ग्रामीण

धमधा: छत्तीसगढ़ के धमधा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पैड्री में एक अजीबोगरीब और चिंताजनक घटना ने ग्रामीणों को चौंका कर रख दिया है। स्थानीय किसान जगदीश साहू के खेत में अचानक जमीन धंस गई, जिससे खेत के बीचों बीच लगभग 20 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया है। यह घटना उस समय घटी जब किसान जगदीश रोज की तरह अपने खेत का घूमने गया था।

जगदीश साहू ने बताया कि जैसे ही वह खेत के एक हिस्से की ओर बढ़ा, उसे जमीन में हलचल सी महसूस हुई। देखते ही देखते मिट्टी धंसने लगी और कुछ ही मिनटों में विशाल गड्ढा बन गया। यह दृश्य देख वह घबरा गया और तुरंत गांव भागकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो वह भी इस अप्रत्याशित दृश्य को देखकर चकित और भयभीत हो गए।

गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह प्राकृतिक कारणों, जैसे जमीन के नीचे पानी की सतह में बदलाव या कोई पुरानी सुरंग, की वजह से हो सकता है। वहीं कुछ ग्रामीण इसे अलौकिक घटना मानकर आशंकित हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और कौतूहल का वातावरण बना दिया है।

यह घटना न सिर्फ ग्राम पैड्री बल्कि पूरे धमधा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं यह घटना किसी बड़े प्राकृतिक असंतुलन का संकेत तो नहीं है। आने वाले समय में विशेषज्ञों की रिपोर्ट ही इस रहस्य से पर्दा उठा सकती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |