कांकेर में भाजपा जिला अध्यक्ष के घर में घुसे भालू,नारियल खाकर मिठाई भूख

कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश जैन के घर में रविवार की सुबह 4 बजे दो शावक के साथ मादा भालू घुस गई। भोजन की तलाश में पहुंची भालू नारियल तोड़कर स्वयं व शावकों का भूख मिटाते नजर आई। भालू का नारियल खाता हुआ वीडियो जिलाध्यक्ष के परिजनों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भालू  के आने की खबर जिलाध्यक्ष ने वन विभाग को दे दी थी, जिसके बाद टीम ने सुबह इलाके का मुआयना किया है।

भालू की लगातार घटनाओं से फैली है दहशत

कुछ दिनों पहले दुधावा में भालू द्वारा किसानों पर हमला करने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उसके पहले भानुप्रतापपुर में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर दिया था। भालू के हमले की खबर लगातार सामने आने से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है व लोग वन विभाग से शिकायतें करने लगे हैं पर भालू का रहवासी इलाकों में आना आम बात हो गया है।

भालू के लिए जंगल में नहीं मिल पा रहा भोजन

वन विभाग की टीम भालू के लिए लगातार संरक्षित क्षेत्र तैयार करने व फलदार पौधे लगाने का दावा तो कर रही है पर अब तक भालू को जंगल तक ही सीमित कर पाने में असफल साबित हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि जंगल में लगाए जाने वाले फलदार पौधों को जंगल की ओर जाने वाले लोग नष्ट कर देते हैं या वन विभाग पौधारोपण के बाद उसे संरक्षित नहीं कर पा रही है, जिसकी वजह से फलदार पौधे जंगल में बढ़ नहीं पा रहे हैं और जानवरों का रहवासी इलाकों में आवाजाही बना हुआ है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |