पति-पत्नी मिलकर चला रहे थे हनी ट्रैप गैंग, लोगों के बनाते थे अश्लील वीडियो, शिवपुरी के अंजलि और जितेंद्र अरेस्ट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा थाना पुलिस ने हनी ट्रैप को हथियार बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कार और दो लाख रुपये नगद बरामद किए हैं. इस ट्रैप में शामिल महिला के साथ उसका पति भी शामिल है, जिसके पास भी कुछ जेवरात हैं. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

दरअसल, शिवपुरी के खनियाधाना गांव के संतोष शर्मा ने 25 जुलाई को करैरा थाने में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि करैरा की रहने वाली ज्योति यादव ने अपने घर में उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है. अब तक वह दो सोने की अंगूठी, एक गले की चेन, 2 लाख 48 हजार रुपये नगद ले चुकी है.

6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने इस मामले में करैरा की रहनी वाले आरोपी ज्योति यादव, उषा यादव, सुंदर यादव, नरेश यादव और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी. ज्योति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने झवरा वाली माता मंदिर के पास करैरा के दो साथी जितेंद्र और उसकी पत्नी अंजलि के भी शामिल होने की बात बताई. इसके बाद इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया गया.

कार और दो लाख की नगदी बरामद

अंजलि ने बताया कि सोने के जेवरात विक्की नामदेव के पास हैं. पुलिस ने ब्लैकमेल कर वसूली की रकम से खरीदी गई कार और दो लाख की नगदी आरोपियों के पास से जब्त की है. इस पूरे मामले में करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई का कहना है कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने एक टीम गठित की गई थी. इस टीम ने आज ज्योति यादव, अंजली यादव और जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |