दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, इन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर फिर आने वाली है आफत!

दिल्ली के मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है. शनिवार को जहां सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई. वहीं दिन में तेज धूप खिली, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली. लेकिन रविवार को सुबह-सुबह फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले तीन दिन दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में 27, 28, 29, 30 जुलाई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट आ सकती है. 27 से 30 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 28 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

27 और 28 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 27 जुलाई से एक अगस्त को तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में तेज बारिश होने की संभावना है. 27 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, कोंकण, गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 27 से 29 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में बारिश होने की संभावना है. अगले 6 से 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

पहाडों पर आफत बनकर बरस रहे बादल

27 और 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों पर इस बार लगातार बारिश देखने को मिल रही है और बादल आफत बनकर बरस रहे हैं. अब मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आगे भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

29 और 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है.27 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर बारिश जारी रहने की संभावना है. 27 और 28 जुलाई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश होने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |