प्यार की तलाश में चेन्नई से बरेली पहुंची, आते ही मिला ऐसा धोखा; पीड़िता ने CM से लगाई गुहार

ऑनलाइन दोस्ती और फिर प्यार… इस तरह के कई मामले अलग-अलग जगह से सामने आ चुके हैं. जब लड़का-लड़की की सोशल मीडिया पर मुलाकात होती है और दोनों की दोस्ती हो जाती है. फिर धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल जाती है. एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है, जहां चेन्नई की रहने वाले एक लड़की को बरेली के लड़के से हो गया. दोनों ने शादी कर ली. लेकिन शादी के बाद युवक अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा और पैसों का दबाव बनाने लगा. फिर बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है.

चेन्नई की रहने वाली एक युवती की बरेली के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई. दोनों की बीच बातचीत हुई और कुछ ही महीनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद युवक युवती से मिलने के लिए चेन्नई भी गया. उसने युवती से शादी का वादा किया और कुछ समय बाद युवती के परिवार से बातचीत कर शादी भी कर ली. शादी के बाद युवती अपने ससुराल बरेली आ गई और नई जिंदगी की शुरुआत की. शुरुआत में सबकुछ ठीक रहा लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही युवक का असली चेहरा सामने आने लगा.

पहले से शादीशुदा था युवक

युवती का आरोप है कि शादी के बाद उसका पति उस पर पैसों के लिए दबाव बनाने लगा. जब उसने विरोध किया तो उसे पीटने लगा. आए दिन उसका पति उसके साथ झगड़े करता और उसे प्रताड़ित करता था. एक दिन वह बिना कुछ बताए घर से चला गया. जब युवती ने अपने पति की जानकारी जुटाई तो उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है. यह जानकर युवती के होश उड़ गए. उसका कहना है कि युवक ने जानबूझकर यह सच्चाई छुपाई और उसे धोखा दिया.

सीएम से लगाई न्याय की गुहार

चेन्नई से आई यह युवती अब बरेली में अकेली और असहाय है. उसका कोई रिश्तेदार यहां नहीं है. पीड़िता ने कई बार स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई. मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पीड़िता ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि उसे इंसाफ मिलना चाहिए, ताकि उसके साथ हुआ अन्याय किसी और के साथ न हो.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |