पन्ना में बंदरों का आतंक, शरारती बंदर को फॉरेस्ट टीम ने किया रेस्क्यू

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना नगर के धाम मोहल्ला में लगभग चार दिनों से आतंक फैला रहे एक शरारती बंदर को स्थानीय लोगों की सूचना पर शुक्रवार की दोपहर फॉरेस्ट टीम के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। इस मामले के संबंध में बताया गया है कि पन्ना नगर के पुराना पन्ना बीडी कॉलोनी क्षेत्र में लगभग 2 माह से बंदरों के आतंक की वजह से यहां के लोग परेशान थे।

लेकिन एक बंदर विगत चार दिनों से पन्ना नगर के धाम मोहल्ला में पहुंचकर लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ था। हालांकि अभी तक इस बंदर ने किसी को क्षति नहीं पहुंचाई थी।

लेकिन लोगों को देखते ही उनके पीछे भागने लगता था, जिससे लोग भयभीत थे। इसलिए किसी घटना से पहले ही फॉरेस्ट टीम के द्वारा रेस्क्यू कर इस बंदर को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |