MP के इस जिले में हिस्ट्रीशीटर और गुंडों की फाइलें बंद करने जा रही पुलिस! जी सकेंगे सकून की ज़िंदगी

भिंड : मध्यप्रदेश के चंबल अंचल में भिंड पुलिस एक मानवीय कदम उठाते इुए पहली बार ऐसे गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों की फाइलें बंद करने की तैयारी है, जो बीते 15 सालों से किसी अपराध में लिप्त नहीं हैं। जिले में वर्तमान में 550 गुंडा और 250 हिस्ट्रीशीटरों का रिकॉर्ड थानों में दर्ज है, जिनकी पिछले डेढ़-दो दशक से किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता नहीं पाई गई है, इसके बावजूद किसी भी वारदात के बाद पुलिस इन लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ करती है। इस व्यवस्था से अब बदलाव की शुरुआत की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डा. असित यादव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से ऐसे बदमाशों की सूची तैयार कर भेजें, जिन्होंने लंबे समय से अपराध नहीं किया है। यह सूची अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के माध्यम से अनुमोदित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचेगी, जहां पुलिस अधीक्षक स्तर पर क्लोजर रिपोर्ट लगाकर फाइल को बंद किया जाएगा।

एसपी डॉ. यादव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सुधर चुके लोगों को दोबारा अपराध की दुनिया में न धकेलना है। साथ ही इससे पुलिस का समय और संसाधन भी बचेंगे। सामाजिक पुनर्वास की दिशा में इस कदम से न केवल पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा, बल्कि अपराधियों के मन में भी सुधार की उम्मीद जगेगी। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो यह पूरे प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों के लिए एक मॉडल बन सकता है। प्रयास है कि जो लोग अपराध की दुनिया से बाहर आ चुके हैं, उन्हें पुलिस अनावश्यक रूप से परेशान न करें। उसे समाज में पुन: स्थापित होने का अवसर मिलना चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |