महाकाल के शिखर पर विराजमान हैं नागचंद्रेश्वर, साल में 1 बार देते हैं दर्शन

उज्जैन: 29 जुलाई को नागपंचमी पर्व मनाया जाना है. विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल मंदिर के शिखर पर विराजमान नागचंद्रेश्वर साल में एक बार दर्शन देते हैं. जिस प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्त देश दुनिया से उज्जैन पहुंचते हैं, एक झलक पाने के लिए लालायित रहते हैं. कितनी प्राचीन ये प्रतिमा है, कहां से लाई गई, कब स्थापित की गई, क्या खासियत है. क्या ये मंदिर प्राचीन काल से साल में 1 बार खुलता आया है या फिर 12 महीनों ये मंदिर खुला रहता था. वक्त के साथ 1 दिन की परंपरा कैसे शुरू हुई. इस रिपोर्ट में पढ़िए.

5 खण्ड में है शिखर

महाकाल मंदिर के महेश पुजारी बताते हैं कि “महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 5 खंडों में बना हुआ है. सबसे नीचे स्वयं भू शिव विराजमान हैं महाकाल रूप में, उनके ऊपर ओमकारेश्वर विराजमान हैं. वहीं कंडे की राख से भस्म बनाने के लिए एक खण्ड अलग से है और उनके ऊपर सिध्देश्वर शिवलिंग और दुर्लभ नागचंद्रेश्वर प्रतिमा स्वरूप में एक ही जगह पास-पास में विराजमान है और सबसे ऊपर शिखर है.”

प्रतिमा में उमा महेश्वर, नाग का अंकन है. कोई कहता है नेपाल से लाई गई, कोई कहता है यहीं गढ़ी गई लेकिन ये प्रतिमा स्टेट पीरियड की है और 250 वर्ष पूर्व की अति दुर्लभ प्रतिमा है जो और कहीं अभी तक नहीं देखी गई. कब लाई गई या यही गढ़ी गई, इसका कोई प्रमाण भी दिखाई नहीं देता कहीं.”

12 महीने खुला रहता था मंदिर?

मंदिर के महेश पुजारी बताते हैं कि “60 साल पहले ये मंदिर 12 महीने खुला रहता था. आसानी से भक्त ऊपर विराजमान सिध्देश्वर शिवलिंग के दर्शन लाभ लिया करते थे लेकिन बाद में दुर्लभ प्रतिमा नागचंद्रेश्वर की आई और प्रचार प्रसार हुआ. मंदिर 12 महीने के लिए खुला रहता था और शिखर के यहां से आसानी से श्रद्धालुओं का सीढ़ियों से आना जाना था. मंदिर के स्ट्रक्चर और हादसों की संभावना के चलते इसे साल में एक बार खोलने का निर्णय लिया गया तभी से ये परंपरा शुरू हुई.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |