‘भाभी जी कैफे में आ जाओ प्लीज…’, पति के जिस दोस्त पर किया ऐतबार, उसी ने कर डाला कांड

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला अपने पति के दोस्त के कहने पर कैफे पहुंची. वहां उसके साथ जो कुछ भी हुआ वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था. पति का दोस्त उसे कैफे के एक सीक्रेट कैबिन में ले गया. आरोप है कि वहां उसने दोस्त की बीवी से रेप किया. महिला चीखती रही, मगर किसी ने उसकी मदद नहीं की. बाद में जाते-जाते महिला को धमकी दी- ये बात किसी से न कहना. नहीं तो अंजाम बुरा होगा. मैं तुझे जान से मार डालूंगा.

पीड़िता ने पहले तो डर के मारे किसी से कुछ भी नहीं बताया. फिर उसने हिम्मत जुटाई और थाने जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. मामला आधारताल थाना क्षेत्र का है.

पुलिस ने बताया- आधारताल निवासी एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता के मुताबिक, मोहित पटेल ने उसे आधारताल के मून लाइट कैफे बुलाया था. उसने फोन करके पूछा था- भाभी जी आप कैफे आ जाओ प्लीज. मुझे कुछ बात करनी है. फिर वहां कैफे के केबिन में ले जाकर उसका रेप किया. इसके बाद मोहित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

इसलिए किया था भरोसा

महिला ने कहा- मैंने तो इसलिए भरोसा किया क्योंकि मोहित मेरे पति का दोस्त था. मगर ये नहीं जानती थी कि वो किस इरादे से मुझे कैफे में बुला रहा है. मैं जैसे ही वहां गई वो मुझे कैबिन में ले गया. उधर पहले उसने मुझे छेड़छाड़ की. जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे साथ रेप किया. फिर धमकी दी कि अगर मैंने किसी को भी इस बारे में बताया तो वो मुझे मार डालेगा.

उठ रहे कई सवाल

आधारताल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपी मोहित समेत कैफे संचालक अमन राठौर और प्रिंस रजक को गिरफ्तार किया है. लेकिन सवाल यह उठता है कि यह महिला आखिर आरोपी के बुलाने पर कैसे उसके पास चली गई ? पति के दोस्त पर भरोसा कैसे कर लिया ? इन तमाम सवालों पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है. जांच के बाद ही इस पूरे मामले में खुलासा हो सकेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |