छतरपुर में मजदूर की बदली किस्मत, अचानक बन गया लखपति, खुदाई के दौरान मिले हीरे

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खुरदरे पत्थरों के बीच वर्षों तक कड़ी मेहनत करने वाले हाथों को किस्मत ने चमकता हुआ इनाम सौंपा है, हम बात कर रहे हैं छतरपुर जिले के कटिया गांव के रहने वाले एक मजदूर दंपत्ति की, जिन्हें सालों की मेहनत के बाद पन्ना की हीरा खदान में आधा दर्जन से ज्यादा हीरे मिले हैं। कटिया गांव के रहने वाले हरगोविंद यादव और उनकी पत्नी पवन देवी यादव बीते पांच वर्षों से पन्ना की हीरा खदान में मजदूरी कर रहे थे।

तपती धूप, छाले पड़े हाथ और थक कर चूर हो जाने वाले दिन—लेकिन मन में एक आस कि शायद कभी उनकी मेहनत उन्हें कोई बड़ी सौगात दे दे, और हुआ भी ऐसा ही। हाल ही में खुदाई के दौरान उन्हें कुल आठ हीरे मिले, जिनमें कुछ पक्के और कुछ कच्चे हैं। इन हीरों को देखकर विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि इनकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है। फिलहाल हीरे, संग्रहालय में जमा कर परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है ताकि उनकी शुद्धता और मूल्य का सटीक आंकलन किया जा सके।

हरगोविंद बताते हैं कि कुछ समय पहले उनके छोटे भाई को भी एक हीरा मिला था, लेकिन जानकारी के अभाव में उसने 2.5 लाख रुपये का हीरा मात्र एक लाख रुपये में बेच दिया था। इस बार जब परिवार को दोबारा हीरे मिले तो वे कोई गलती न करते हुए उन्हें सुरक्षित रूप से जमा करवाने की तैयारी में है। हीरे मिलने से न सिर्फ हरगोविंद और पवन देवी के घर में खुशियों की रोशनी है, बल्कि पूरा गांव भी इस चमत्कारी संयोग को लेकर उत्साहित है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |