3 मकान, 2 फ्लैट, सोने-चांदी के गहने…ट्राइबल विभाग का डिप्टी कमिश्नर कैसे बन गया अरबपति?

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू की 50 से अधिक सदस्यों की टीम ने छापा मारा. ये छापेमारी उनके जबलपुर, भोपाल और सागर स्थित अलग-अलग ठिकानों पर हुई. उन पर ये एक्शन आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर लिया गया. जहां जांच में लगभग 5 करोड़ 90 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति (Disproportionate Assets) यानी आय से ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ.

इसके साथ ही लाखों रुपए की महंगी शराब भी जब्त हुई है. अब ईओडब्ल्यू की टीम घर से मिले दस्तावेज, लॉकर और बैंक डिटेल की भी जांच कर रही है. सोमवार को सुबह सुबह डिप्टी कमिश्नर जगदीश सर्वटे के तीन ठिकानों पर पड़े ईओडब्ल्यू की टीम के छापे की कार्रवाई करीब 22 घंटे चली. इस कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू की टीम को जबलपुर में सर्वटे के नाम पर करीब सवा 3 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति मिली है.

1.50 करोड़ का आलीशान पैतृक मकान

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र में स्थित उनका 3300 वर्ग फीट में बना लगभग 1.50 करोड़ रुपए की कीमत का आलीशान पैतृक मकान भी जांच में सामने आया. वहीं उनके भाई राजा सर्वटे के नाम पर भी 6.50 लाख रुपए के प्लॉट का दस्तावेज भी मिला. इसके साथ ही भोपाल के बाग मुगलिया क्षेत्र में 35 लाख रुपए से अधिक के दो मकान और एक फ्लैट, होशंगाबाद रोड पर भी एक फ्लैट मिला है. सागर में भी संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनका मूल्यांकन चल रहा है.

मां के नाम पर 10 अचल संपत्तियां

सर्वटे की मां के नाम पर 10 अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई है. उनका भी मूल्यांकन कर किया जा रहा है. वहीं घर की तलाशी के दौरान सर्वटे के भोपाल स्थित आवास से डेढ़ लाख रुपये की कीमत की 56 शराब की बोतलें, 10 लाख नगद और लॉकर से 16 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं. यही नहीं बीमा कंपनियों में उनके निवेश के दस्तावेज भी मिले.

EOW ने जांच के लिए बनाईं तीन टीमें

इसके साथ ही अन्य लॉकरों की भी जांच की जा रही है. ईओडब्ल्यू ने जांच के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं, जो जबलपुर, भोपाल और सागर में अभी भी सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. आय से अधिक संपत्ति मामले में जगदीश सर्वटे के खिलाफ जल्द ही ईओडब्ल्यू की टीम आपराधिक मामला दर्ज करेगी और कार्रवाई की जाएगी. अभी 50 से ज्यादा सदस्यों की टीम ने छापेमारी की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |     वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |