नीतीश कुमार को बनाया जाए उपराष्ट्रपति, धनखड़ के इस्तीफे के बाद बिहार के BJP विधायक की मांग

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है. इस बीच बिहार से उपराष्ट्रपति पद को लेकर मांग उठी है. बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मांग की है कि सीएम नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जाए.

बीजेपी विधायक की इस मांग के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ना तय है. ऐसा इसलिए क्योंकि साल के अंत में बिहार के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सीएम नीतीश को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग के कई मायने निकाले जा रहे हैं. हालांकि खुद सीएम नीतीश की तरफ से इसको लेकर अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है.

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाया जाता है तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है. यह बिहार के लिए गौरव की बात होगी. बीजेपी विधायक ने ये बात बिहार विधानसभा सत्र में शामिल होने से पहले कही है.

नीतीश को लेकर पहले भी हो चुकी इस तरह की मांग

सीएम नीतीश को लेकर समय-समय पर कई तरह की अटकलें और मांगें की जा चुकी है. कुछ महीनों पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनने की मांग की थी. उस दौरान भी चौबे इस बयान के कई मायने निकाले गए थे. हालांकि सीएम नीतीश इस पर भी अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी पहले ही कह चुकी है कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी.

सोमवार को दिया था उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम करीब 9 बजे अपना इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया था. इसके पीछे की वजह उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था. अपने इस्तीफे में उन्होंने राष्ट्रपति और पीएम मोदी का धन्यवाद भी दिया था. अचानक हुए इस इस्तीफे के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में कई तरह की खबरें चल रही हैं. इसके साथ ही नए उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर भी कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. खास बात है कि लोग नए उपराष्ट्रपति को बिहार से इसलिए भी जोड़ रहे हैं क्योंकि साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |