‘बदला पूरा हुआ…’ अंधेरी गली में 8 बदमाशों ने मारे 14 चाकू, फिर सोशल मीडिया पर शेयर की हत्या की पोस्ट

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में बस्सी क्षेत्र के जामडोली थाना इलाके में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है. युवक की हत्या रविवार रात करीब 9:30 बजे की गई. पालड़ी मीणा की कच्ची बस्ती में रात को तीन बाइकों पर आठ हमलावर आए और युवक को चाकू से बेरहमी से मार डाला. हमलावरों ने युवक पर 14 बार चाकू से वार किए. फिर हत्या के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला गया.

मृतक की पहचान विपिन नायक उर्फ विक्की (22) निवासी पालड़ी मीणा, कच्ची बस्ती के रूप में हुई है. आरोपी अनस खान उर्फ शूटर अपने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम देने पहुंचा था. अनस खान पालड़ी मीणा का ही रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वो भट्टा बस्ती में रहता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विपिन रात को घर के पास खड़ा था, तभी अनस ने उसे नाम लेकर बुलाया और अंधेरी गली की ओर ले गया.

युवक की चीख सुन दौड़े लोग

वहां पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए. विपिन की चीख सुनकर लोग दौड़े तो अनस ने चाकू लहराकर सभी को डराया और साथी बदमाशों के साथ मौके से फरार हो गया. हत्यारे अनस की हैवानियत यहीं नहीं रुकी. वारदात के बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह हथियार लहराते हुए दिखा और साथ ही लिखा, ‘आज बदला पूरा हुआ’.

हालांकि कुछ देर बाद वीडियो डिलीट कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, अनस पहले भी कई बार झगड़ों में जेल जा चुका है और सोशल मीडिया पर अक्सर हथियारों के साथ तस्वीरें डालता रहता था. उसका प्रोफाइल नाम भी अनस शूटर है. पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी से कुछ फुटेज मिले हैं, जिसमें अनस और उसके साथी घटना से ठीक पहले इलाके में घूमते दिखाई दे रहे हैं.

इलाके में कई थानों की पुलिस तैनात

फुटेज में यह भी देखा गया कि बदमाशों ने हत्या से पहले पास की एक दुकान से सिगरेट ली थी. घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम, और एडिशनल डीसीपी आशाराम चौधरी मौके पर पहुंचे. हत्या के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स को तैनात किया गया है. पुलिस हत्या की रंजिश, हथियारों की उपलब्धता और सोशल मीडिया गतिविधियों को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है.

पूरे इलाके में दहशत

मृतक विपिन किराने की दुकान पर काम करता था. उसका अनस से पहले भी झगड़ा हो चुका था. हालांकि एक माह पहले दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी, लेकिन पुरानी रंजिश फिर भड़क गई और अनस ने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला. पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. मृतक के परिजन सदमे में हैं. वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |