दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे बदरा, UP के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड का क्या है हाल?

पूरे देश में इन दिनों मानसूनी बरसात हो रही है. देश के कई भागों में भारी बारिश के कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. देश भर में नदियां उफान मार रही हैं. देश की राजधानी में रुक-रुक कर बरसात हो रही है, लेकिन उमस ने यहां लोगों का बुरा हाल कर रखा है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज दिल्ली में गरज के साथ अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है.

इतना ही नहीं देश की राजधानी में 25 तारीख तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. बीते कल यानी शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतमम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा. ये 25.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. वहीं आज राजधानी में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपी के इन जिलो में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम ये यू-टर्न ले लिया है. आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बरसात देखने को मिल सकती है. आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार में मौसम ने ली करवट

बिहार में फिर से मौसम करवट बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया और सहरसा में हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. बिहार के कई जिलों के लिए आज येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों बारिश का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 26 जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम में भारी बारिश का दौर रहने वाला है. वहीं इस मानसून राजस्थान में भारी से अत्यंत भारी बारिश देखने को मिली है. हालांकि आज राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है. तेलंगाना के कुछ भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.

कैसा है पहाड़ों पर मौसम?

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो वहां पर रह रहकर भारी बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में 21 से 23 जुलाई तक भारी बरसात हो सकती है. आज हिमाचल में यलो और अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |