बिहार: कार पर हमला, मोबाइल छीना…रोहतास में महिला CO के साथ लूटपाट; दोस्त के साथ पहाड़ घूमने गई थी

बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बदमाशों ने एक महिला सीओ के साथ लूटपाट की है. हालांकि लूटपाट करने वाले बदमाशों में से तीन की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है. सूर्यपुरा की अंचल अधिकारी अपने एक पुरुष मित्र के साथ कैमूर पहाड़ी के पास स्थित गीता घाट वॉटरफॉल के पास गईं थी. महिला अधिकारी अपनी निजी यात्रा पर थीं.

उन्होंने अपनी कार को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था और अपने पुरुष मित्र के साथ पहाड़ की तरफ गई हुईं थी. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों को उन पर शक हुआ और उन्होंने दोनों को घेर लिया. ग्रामीणों ने महिला सीओ और उनके साथ मौजूद पुरुष मित्र से कई सवाल भी किए. उनसे यह भी पूछा गया कि गाड़ी को यहां खड़ी करके दोनों पहाड़ की तरफ क्या करने गए. सवाल और जवाब के बीच कुछ लोगों ने वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया. फिर नोंकझोंक शुरू हो गई.

कुछ युवकों ने अधिकारी के साथ किया दुर्व्यवहार

हालात तब और बिगड़ गए, जब कुछ युवकों ने महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. कार के शीशे पर हमला कर दिया गया. वाहन के आगे बाइक को गिराकर रास्ते को रोक लिया गया. बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला अधिकारी के मोबाइल फोन और उनका बैग छीन लिया गया. इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया गया.

पुलिस ने बरामद किया मोबाइल

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दरिगांव थाना पुलिस तुरंत एक्टिव मोड में आई. पुलिस ने घटना को लेकर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. इनमें तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस ने महिला अधिकारी के छीने गए मोबाइल को बरामद कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

एक महिला अधिकारी के साथ इस प्रकार की अभद्रता और उनसे किए गए अनावश्यक सवाल-जवाब को लेकर के कई प्रश्न भी खड़े हो गए हैं. हालांकि प्रशासन ने इस पूरी घटना को काफी गंभीरता से लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |