अचानक घर में घुस आया सिरफिरा युवक, लड़की से हुई बहस… फिर घोंप दिया चाकू उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On Jul 20, 2025 189 उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किया. इस हमले में युवती की मौत हो गई. आरोपी युवक अभी फरार है. लड़की के घर वालों का कहना है कि वो उस लड़के को नहीं जानते. फिलहाल आरोपी फरार है. उसकी तलाश जारी है. Related Posts बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक… आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर का है. जानकारी के अनुसार, यहां अचलगंज थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा गांव का रहने वाला 24 साल का दिलीप 22 साल की प्रीति से मिलने उसके घर गया था. आदर्श नगर पहुंचकर दिलीप जब लड़की से बात कर रहा था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई. तभी अचानक दिलीप ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया. फिर मौके से फरार हो गया. प्रीति की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर उसके पास पहुंचे. फिर आनन-फानन में घायल लड़की को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को रेफर कर दिया गया. रेफर होने के करीब 2 घंटे बाद लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पूरे मामले में पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है. मृतक लड़की के परिजन कुछ भी बोलने से बचते दिखाई दिए. परिजन सीमा ने बताया कि आरोपी युवक को नहीं जानते हैं, न ही उसका नाम जानती हूं. फिलहाल परिजन इस मामले में अभी कुछ भी खुलकर बताने से बच रहे हैं. लड़की ने इलाज के दौरान तोड़ा दम इस पूरे मामले में सीओ सदर सोनम सिंह ने बताया कि अचलगंज निवासी दिलीप सदर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की रहने वाली लड़की से मिलने उसके घर गया था. इसी दौरान उसने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया. घायल लड़की को इलाज के लिए कानपुर हैलेट रेफर कर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 189 Share