प्रयागराज: फ्लाईओवर के नीचे सो रहे लोगों को कार ने रौंदा, महिला की मौत; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. प्रयागराज में हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे एक वैगन आर कार ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, तीन को मामूली चोट आई है. गंभीर रूप से घायल हुईं दोनों महिलाओं को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना इलाहाबाद हाई कोर्ट के आंबेडकर चौराहे के पास फ्लाई ओवर के नीचे की है. हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में तोड़फोड़ की. साथ ही कार को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में कर लोगों को शांत कराया.

65 वर्षीय महिला की मौत

हादसे में मांडा के किनौरा की रहने वाली 65 वर्षीय चमेली की मौत हो गई है. जबकि उसी गांव की श्रीदेवी, गुलाब देवी गंभीर रूप से घायल है. एसीपी सिविल लाइंस ने बताया कि कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. कार चालक की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है.

मामले में बताया जा रहा कि, कुछ गरीब तबके के लोग खाना खाकर फ्लाईओवर के नीचे लेटे हुए थे, इसी बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होते हुए कई लोगों को रौंद डाला. इस दौरान हादसे मे एक महिला की मौत हो गई, जबकि में दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गई और तीन को मामूली चोट आई है. मौके पर उन्हें आस्पताल में भर्ती कराया गया.

चश्मदीदों ने क्या कहा?

लोगों ने बताया कि, कार की रफ्तार उतना ज्यादा थी कि ड्राइवर को ब्रेक लगाने तक का मौका नहीं मिला. हादसे के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद जमकर हंगामा किया और कार में तोड़फोड कर उसे आग के हवाले कर दिया गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मौके पहुंची पुलिस ने हालात को काबू कर क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटा दिया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों का आना-जाना रोज की बात हो गई है, प्रशासन की ओर से इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है. घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया था, जिसे आस-पास के सीसीटीवी की मदद से तलाशा करने की कोशिश की जारी है. मामले में पुलिस की टीम जांच कर रही है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |