बालोद में खेलते समय टेबल फैन की चपेट में आया मासूम, करंट लगने से हुई मौत छत्तीसगढ़ By Shahzad Khan On Jul 16, 2025 147 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार को एक 5 साल के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई है। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र की है घटना सांकरा गांव की है, 5 साल का शिवम दुबे खेलते – खेलते टेबल फैन की चपेट में आ गया और उसे करंट लग गया था। Related Posts Rain Alert Updates: मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा… Weather Updates: दक्षिण भारत और ओडिशा में चक्रवात व बारिश का… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें जिसके बाद शिवम बेहोश होकर गिर गया था तत्काल उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम के पिता शैलेंद्र का कहना है कि करंट लगने के बाद तत्काल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। शिवम का गांव के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में 1 महीने पहले ही एडमिशन दिलाया था। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 147 Share