पटना: नहीं हो पाई लैंडिंग तो हवा में ही लगाता रहा चक्कर, विमान में ऐसे अटकी यात्रियों की जान

पटना हवाई अड्डे पर एक विमान के लैंडिंग के दौरान टच पॉइंट न मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया. दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट 6E 2482 को चार बार हवा में चक्कर लगाने पड़े. पायलट की सूझबूझ से विमान सुरक्षित लैंड हुआ, लेकिन यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई. छोटे रनवे और टचडाउन जोन में लैंडिंग की कठिनाई के कारण यह घटना हुई. पायलट ने सही समय पर निर्णय लिया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

दिल्ली के पटना आ रही विमान संख्या 6E 2482 जब टेक ऑफ कर रहा था, तब विमान के पायलट को रनवे पर सही टचिंग प्वाइंट नहीं मिल सका. जिसके कारण लैंडिंग नहीं हो सकी. इसके बाद विमान ने फिर ऊपर की तरफ उड़ान भरी. इस दौरान विमान को हवा में कम से कम चार चक्कर लगाने पड़े. इसके बाद पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त विमान ने निर्धारित टच डाउन जोन को पार कर लिया था.

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार जब विमान ने लैंडिंग की, तब उसके मुख्य लैंडिंग गियर ने रनवे को टच किया, लेकिन विमान तय स्थान से आगे निकल गया था. संभवत: आगे का रनवे सीमित होने के कारण पायलट ने वक्त में थ्रॉटल लगाकर विमान को फिर से हवा में उडा लिया.

विमान में सवार थे 173 यात्री

इस विमान के 173 यात्री दिल्ली से पटना आ रहे थे. टच प्वाइंट नहीं मिलने कारण विमान को जब नीचे उतारकर फिर से उड़ाया गया तो विमान में सवार यात्रियों की सांसे अटक गई थी. हालांकि विमान के क्रू मेंबर ने सही वक्त पर अनाउंस कर के सभी यात्रियों को धैर्य रखने की बात कही.

पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा

बता दें कि पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है. फिलहाल पटना एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2,072.64 मीटर है. जबकि, कम से कम 2438 मीटर होनी चाहिए. यही कारण है कि इसको बढ़ाने की तैयारी चल रही है. 29 मई को PM नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का इनॉगरेशन किया था, जो लगभग 1200 करोड़ की लागत से बना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |