झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़, 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी ढेर, एक कोबरा जवान शहीद

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लुगू पहाड़ और बिरहोरडेरा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर कुंवर मांझी समेत दो नक्सली मारे गए. वहीं, इस दौरान कोबरा 209 बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया.

जानकारी के अनुसार, झारखंड को नक्सलमुक्त बनाने के उद्देश्य से सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मंगलवार को जब जवानों की टीम लुगू पहाड़ के जंगलों में तलाशी अभियान पर निकली, तभी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए दो नक्सलियों को ढेर कर दिया.

मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पांच लाख के इनामी कुंवर मांझी के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का संचालन करता था. इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन वह वीरगति को प्राप्त हो गया.

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सघन सर्च अभियान शुरू किया. इस दौरान नक्सलियों के कब्जे से अत्याधुनिक हथियार और गोलियां भी बरामद की गई हैं.

बता दें कि इसी लुगू पहाड़ क्षेत्र में 21 अप्रैल 2025 को भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक सहित आठ नक्सली मारे गए थे. उस दौरान नक्सलियों के पास से 4 इंसास राइफल, एक एसएलआर और एक पिस्तौल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया था.

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि सुरक्षा बल झारखंड से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई और तेज होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |