बादलों का डेरा, बारिश… दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? इन 15 राज्यों में भी अलर्ट

दिल्ली में मानसून का असर नजर आ रहा है और यहां लगातार बारिश का दौर जारी है. रविवार शाम को भी दिल्ली की कई जगहों पर बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से पहले ही दिल्ली के लिए 6 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. आज यानी 14 जुलाई को भी मौसम विभाग की ओर से तेज बारिश होने और काले बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना हुआ है. दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली हुई है. दिल्ली के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. रविवार को जहां दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था. वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 19 जुलाई तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

14 और 15 जुलाई को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 14 से 19 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है.

14 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 14 और 16 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

15 राज्यों के मौसम का हाल

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है. 14 से 19 जुलाई के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 14 से 19 जुलाई के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है.

अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. केरल, कर्नाटक, रायलसीमा में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. 14 जुलाई को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है. यानी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम गर्म रहेगा तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |