क्या मस्जिदों और चर्चों में हिंदुओं को मिलता है रोजगार? तिरुपति को लेकर केंद्रीय मंत्री ने उठाया ये सवाल

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी नेता बंदी संजय कुमार ने टीटीडी में अन्य धर्मों के लोगों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में 1,000 से अधिक गैर-हिंदू तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) में कार्यरत हैं. मंत्री ने यह टिप्पणी तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद की.

टीटीडी तिरुमला में प्रतिष्ठित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का प्रबंधन करने वाली प्रशासनिक संस्था है. उन्होंने कहा कि हिंदू मंदिर की पवित्रता और आध्यात्मिक शुद्धता को बनाए रखने की जिम्मेदारी टीटीडी है. ऐसे में वह 1,000 से अधिक गैर-हिंदुओं को अपने वेतन पर कैसे रख सकता है?

गैर-हिंदू कर्मचारियों हटाने की मांग की

बीजेपी नेता ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए टीटीडी से सभी गैर-हिंदू कर्मचारियों की तुरंत पहचान करके उन्हें हटाने का आग्रह किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि गैर-हिंदुओं को नौकरी पर रखना न केवल मंदिर के आध्यात्मिक मूल्यों का उल्लंघन है, बल्कि दुनिया भर से तिरुमला आने वाले लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाओं को भी ठेस पहुंचा सकता है. उन्होंने टीटीडी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई मस्जिदों और चर्चों में हिंदुओं को रोजगार उपलब्ध कराता है?

पहले भी हो चुकी है आलोचना

मंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब टीटीडी में गैर-हिंदुओं की नियुक्ति को लेकर चिंताएं जताई गई है. इससे पहले भी ऐसी घटनाओं की आलोचना हुई है. उन्होंने बताया कि समर्थकों का कहना होता है कि इतने महत्वपूर्ण धार्मिक संस्थान में केवल धर्मनिष्ठ हिंदुओं को ही नियुक्त किया जाना चाहिए. मंत्री ने गैर हिंदुओं की नियुक्तियों के बारे में व्यापक जांच की मांग की. उन्होंने टीटीडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भर्ती नीतियों में मौजूदा नियमों को जानबूझकर दरकिनार किया गया है.

टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष ने मांगा सबूत

टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष भुमना करुणाकर रेड्डी ने बीजेपी नेता द्वारा की गई टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने मंत्री से 1,000 से ज़्यादा गैर-हिंदू कर्मचारियों के अपने दावे के पक्ष में सबूत पेश करने की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि हाल ही में टीटीडी बोर्ड ने बताया था कि केवल 22 गैर-हिन्दू कर्मचारी कार्यरत हैं. रेड्डी ने बीजेपी मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे संदेह है कि मंत्री द्वारा दी गई इस तरह की टिप्पणी के पीछे मंदिर की पवित्रता को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि टीटीडी ने मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |