दिल्ली: वसंत विहार में ऑडी कार ने 5 को कुचला, फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ाई गाड़ी; नशे में धुत था ड्राइवर

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 40 वर्षीय उत्सव शेखर के रूप में हुई है, जो दिल्ली के द्वारका इलाके का रहने वाला है. हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया. मेडिकल जांच में यह पुष्टि हो चुकी है कि हादसे के वक्त कार चला रहा युवक नशे में धुत था.

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान लाधी (40), उनकी बेटी बिमला (8), पति साबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंदर (45) और उनकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है. सभी पीड़ित राजस्थान के रहने वाले हैं और फिलहाल दिल्ली में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे. यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 1:45 बजे शिवा कैंप के सामने हुआ.

कार ने पांच को रौंदा

हादसे के समय सभी पीड़ित फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी एक सफेद रंग की ऑडी कार तेज़ गति से आई और एक के बाद एक पांचों को रौंदते हुए निकल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड तेज थी. एक चश्मदीद ने बताया कि हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी. कार चालक नशे में दिख रहा था. कुछ देर बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने बताया कि घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से यह जानने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना के समय और कौन-कौन वहां मौजूद था और क्या घटना में किसी और की लापरवाही भी शामिल थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |