क्या है ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’? कैसे महिलाएं कर सकेंगी दिल्ली की बसों में फ्री यात्रा

सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक की मांग के अनुसार KYC से जुड़े अन्य दस्तावेज देना जरूरी है. KYC पूरी होने के बाद बैंक कार्ड आपके पते पर भेज देगा. सरकार चाहती है कि यह प्रक्रिया भ्रष्टाचार-मुक्त और पूरी तरह डिजिटल हो, इसलिए DTC खुद कोई कार्ड जारी नहीं कर रही है.

कैसे मिलेगा सहेली स्मार्ट कार्ड?

कार्ड के लिए दिल्ली का निवासी होना जरूरी है और उम्र 12 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए. इसके लिए डीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. फिर किसी बैंक का चयन करना होगा और उस बैंक की शाखा में जाकर पूरी KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

सहेली स्मार्ट कार्ड के फायदे

केवल डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर की सुविधा. अन्य ट्रांसपोर्ट साधनों के लिए कार्ड को रिचार्ज और टॉप-अप किया जा सकता है. कार्ड को इस्तेमाल करने से पहले DTC के AFCS सिस्टम में एक्टिवेट करना होगा. कार्ड बैंक के जरिए मिलेगा और बैंक थोड़ी सी जारी या रख-रखाव फीस ले सकते हैं. अगर कार्ड खो जाए, तो उसी बैंक में रिपोर्ट करके नया कार्ड मंगवाया जा सकता है. यह कार्ड DTC सीधे जारी नहीं करेगी, जिससे प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी रहे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |