भोजपुर में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, 2 गुटों में हुई हाथापाई, कई लोगों के फूटे सिर

बिहार के भोजपुर में कांग्रेस की बैठक के दौरान दो गुटों के बीच जबरदस्त हंगामा हुआ. इस दौरान जमकर हाथापाई हुई, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आईं. इस घटना में कुछ लोगों के सिर भी फूट गए. इस हंगामे का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

दरअसल भोजपुर जिला कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया था. जिसमें हंगामा शुरू हो गया और देखते ही देखते कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस बाजी हुई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया.

दो गुटों के बीच हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार राज्य के भोजपुर जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के भिलाई विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेंद्र यादव भोजपुर आए हुए थे. उनके स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. देवेंद्र यादव जब कांग्रेस के जिला कार्यालय पहुंचे तो वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया. इसी दौरान किसी बात को लेकर के दो गुटों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई. जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

कई लोगों के सिर में आई गंभीर चोट

दोनों गुटों के बीच हुई इस मारपीट का आलम यह था कि लोगों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर मारा. घटना में कई लोगों के सिर फूटने की भी खबर है. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव कर हालात को संभाला. इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. और विधायक देवेंद्र यादव का स्वागत फूल माला के साथ किया गया. हालांकि इस घटना को लेकर जिले भर में चर्चा है.

हंगामे के बाद क्या बोले विधायक देवेंद्र यादव

कांग्रेस ऑफिस में मौजूद छत्तीसगढ़ के भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि क्या हुई था कौन लड़ा है और किसे चोट आई है ये आने वाले समय में पता चलेगा. उन्होंने कहा कि इस हंगामे और मारपीट में कोई कांग्रेसी कार्यकर्ता है भी कि नहीं या फिर कोई बाहर से आए उपद्रवी ने आकर हंगामा किया ये देखना होगा. उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से बताया गया है कि हंगामा और मारपीट में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल नहीं है बल्कि बाहर से आए उपद्रवी कार्यक्रम में हंगामा कर रहे थे.

विधायक ने ये भी कहा कि इसमें पूरी तरह से प्रशासन की नाकामी है, उन्हें हम लोगों को सुरक्षा देनी चाहिए थी. आज कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है, कल को मुझ पर भी हमला हो सकता है. देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रशासन और नीतीश सरकार फेल हैं, हमें कौन बचाएगा, इस पर पुलिस प्रशासन को जवाब देना चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |