बारिश से जाम NCR! रेड अलर्ट पर दिल्ली… गुरुग्राम में घर से काम की अपील; पेरीफेरल पर अचानक हुआ गड्ढ़ा, गिरा बीयर से भरा ट्रक

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में बुधवार की रात से बारिश हो रही है. बारिश की वजह से गर्मी से तो लोगों को निजात मिली लेकिन, बारिश की वजह से गुरुवार की सुबह लोगों को सड़कों पर लगे जाम ने परेशान कर दिया. घंटों के जाम को देखते हुए गुरुग्राम के डीएम ने सभी कॉरपोरेट और प्राइवेट ऑफिसों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रोम होम यानी घर से काम करने की मंजूरी देने की अपील की है.

इस बीच गुरुग्राम की सदर्न पेरिफेरल रोड पर सड़क धंसने के कारण ट्रक गड्ढे में फंस गया. हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. ट्रक में बीयर की बोतलें भरी हुई थीं और वो गोदाम की तरफ जा रहा था.

ट्रक ड्राइवर ने बताया, ‘ट्रक में बीयर की बोतलें लदी थीं और मैं इन्हें गोदाम लेकर जा रहा था. जब मैं यहां अपना ट्रक लेकर पहुंचा तो रात को सड़क पूरी तरह सूखी थी और यहां कोई जलभराव नहीं था. हमारे से पहले एक ट्रक और एक डंपर भी इस रास्ते से गुजरे थे. जैसे ही मैं ट्रक लेकर यहां से गुजरा तो सड़क धंस गई और ट्रक गड्ढे में जा गिरा. सौभाग्य से कोई चोटिल नहीं हुआ.’

प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर जांच टीम भेज दी गई है. स्थानीय लोगों में सड़क की गुणवत्ता को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है.

प्रशासन ने की अपील…

गुरुग्राम में बीते 12 घंटों में 133 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें से 103 मिमी बारिश केवल 90 मिनट के भीतर हुई. इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. प्रशासन ने सभी कॉरपोरेट दफ्तरों और निजी संस्थानों से अपील की है कि वे 10 जुलाई 2025 को वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) की अनुमति दें, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक जाम से बचा जा सके और आमजन को परेशानी न हो.

बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि जब तक आवश्यक न हो, घरों से बाहर न निकलें. जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन टीमें मुस्तैद हैं.

दिल्ली में कहां-कहां जाम?

रात से हो रही मानसून की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम लग गया. नेहरू प्लेस, अरबिंदो मार्ग, कैलाश कॉलोनी, लाजपत नगर, सिरी फोर्ट रोड, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड, जी के मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, पुल प्रहलादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 सहित शहर के कई हिस्सों से पानी भरने से गाड़ियों की लाइन लग गई.

रेड अलर्ट पर दिल्ली

बुधवार शाम से हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट जारी किया है. बुधवार को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था, लेकिन गुरुवार के पूर्वानुमान देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ कर दिया गया है. आईएमडी ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मध्यम से तीव्र वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने का अनुमान है.

गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम से भारी बारिश के अनुमान के बीच विभाग ने लोगों से खुले स्थानों से बचने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने, कमजोर दीवारों और ऐसे ढांचों से दूर रहने तथा जल निकायों के पास जाने से बचने का आग्रह किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |