IIT BHU में तीन फ्लोर पर बाथरूम में लगाए थे कैमरे, रिकॉर्ड किए नहाने के वीडियो… छात्रों का थाने में हंगामा; की ये मांग

आईआईटी बीएचयू में छात्रों की निजता का उल्लंघन का मामला सामने आया है. यहां पढ़ने वाले एम.टेक के छात्र पर अन्य छात्रों के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा है. कैंपस के छात्रों ने बताया कि नहाने के दौरान उनका प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड किया गया. इसको लेकर आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने देर रात लंका थाने पर हंगामा किया.

छात्रों ने अपनी निजता का उल्लंघन का हवाला देते हुए थाने में शिकायत दी है. मामला आईआईटी बीएचयू के पीसी रे हॉस्टल का है. आरोप है कि छात्रों के नहाने का वीडियो एमटेक कर रहे एक छात्र द्वारा बनाया गया है. करीब 15 वीडियो छात्र के पास से बरामद हुआ है.

आईआईटी मैनेजमेंट ने क्या कहा?

छात्रों ने जब घटना की जानकारी आईआईटी प्रशासन को दी तो, आईआईटी बीएचयू ने अपनी तरफ से मामले को लेकर फिलहाल इतना कहा कि मामले की जांच हो रही है. आईआईटी बीएचयू के प्रॉकटोरियल बोर्ड ने सभी वीडियो जब्त कर लिए हैं. उस छात्र की पहचान भी हो गई है, जिसने ये वीडियो बनाए हैं. फिलहाल आईआईटी प्रशासन इस मामले में जांच कर रही है.

वीडियो को बेचने की आशंका

घटना के बाद, करीब 50 की संख्या में छात्र लंका थाना पहुंचे और शिकायत की है. शिकायत में, बाथरूम में फोन रखकर लड़कों के नहाते हुए वीडियो बनाने की बात कही गई है. लंका थाना प्रभारी ने सबूतों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है. इस बीच छात्रों ने प्राइवेट वीडियो को शेयर करने और बेचने की भी आशंका जताई है.

तीन फ्लोर पर लगाए थे कैमरे

बताया जा रहा है कि आईआईटी बीएचयू के छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में भी इस मामले में बहस चल रही है. एक छात्र ने लिखा कि पीसी रे हॉस्टल में एक छात्र के मोबाइल फोन में लड़कों के नहाने के वीडियो मिले हैं. ये सारे वीडियो हॉस्टल के आठवें, नौवें और 10वें फ्लोर के कमरों के बाथरूम में कैमरे लगाकर रिकॉर्ड किए गए.

आईआईटी बीएचयू की डिसिप्लिनरी एन्ड पनिशमेंट कमिटी के रुख पर ही मामले में आगे की कार्रवाई होनी है. छात्रों के शिकायत के बाद पुलिस और आईआईटी प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |