तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर… चालक समेत 3 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

बिहार के दरभंगा में मंगलवार को एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने सड़क किनारे एक ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में ई-रिक्शा के परखच्छे उड़ गए. इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार चार लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो महिला और एक ई-रिक्शा चालक शामिल है. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना दरभंगा के भालपट्टी थाना इलाके के अयूब नगर के पास NH 27 पर हुई. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे. घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतकों की पहचान संजीदा खातून, फिरोजा खातून और ई-रिक्शा चालक विकास मंडल के रूप में की गई है. जबकि घायल महिला की पहचान जरीना खातून के रूप में हुई है.

ट्रक चालक मौके से हो गया फरार

तीनों महिलाएं अपने एक रिश्तेदार की मौत हो जाने के बाद उनके कफन-दफन में शामिल होने गई थीं. जब तीनों महिलाएं वहां से लौट रही थीं कि तभी वह खुद भी हादसे का शिकार हो गईं और दो की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तेज़ रफ़्तार की वजह से यह घटना हुई. घटना के बाद ट्रक असंतुलित होकर रेलिंग से टकरा गया और उसका चक्का ब्लास्ट कर गया. इसके बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

टक्कर में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए

ये हादसा भालपट्टी थाना इलाके के अयूब नगर के पास NH 27 पर हुआ. जहां तेज रफ्तार की चपेट में आने से ई रिक्शा में सवार दो महिलाओं और ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे इतना खतरनाक था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मृतकों की पहचान भी हो गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |     पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |