डीजीसीए की लापरवाही, एयरपोर्ट मोनोपॉली और किराया… सिविल एविएशन पर पीएसी की बैठक में इन मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा

सिविल एविएशन को लेकर मंगलवार को पीएसी (लोक लेखा समिति) की बैठक हुई. सूत्रों का कहना है कि इसमें जबरदस्त हंगामा हुआ. इसकी वजह रही डीजीसीए के अधिकारियों द्वारा पुराना प्रेजेंटेशन दिखाना. इस पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया तो अधिकारियों ने अपनी गलती मानी. बैठक में विपक्ष के सांसदों ने एयर इंडिया को हो रहे नुकसान और लगातार हो रहे है हादसों, तकनीक खराबियों, लेट-लतीफी को लेकर एयरलाइन कंपनी को जमकर घेरा.

इसके बाद और इंडिया के CEO ने दबी ज़ुबान माना कि जिस बुरे हालात में एयर इंडिया का अधिग्रहण टाटा ने किया वो आज भी संकट से उबर नहीं पाया है. विपक्ष के सांसदों ने एयर फेयर और पैसेंजर पर बढ़ रहे बोझ का मुद्दा भी उठाया. एक सांसद ने पूछा कि UDF (यूजर डेवलपमेंट फंड) के नाम यात्रियों से डीजीसीए अकेले 60 परसेंट पैसा ले रही है. जबकि एयरलाइन कंपनियों और इंटरनल सर्विस प्रोवाइडर (ISP) से कम चार्ज किया जा रहा है.

एक उद्योगपति को 7 एयरपोर्ट देने का भी मुद्दा उठा

सूत्रों का ये भी कहना है कि बैठक में विपक्षी सांसदों ने सिर्फ एक उद्योगपति को 7 एयरपोर्ट देने का भी मुद्दा उठाया. लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक पर कांग्रेस सांसद और पीएसी अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने कहा, हर कोई सुरक्षा को लेकर चिंतित है. हम हवाई किराए में वृद्धि पर भी चर्चा कर रहे हैं, खासकर पहलगाम हमले के बाद और कुंभ के दौरान, समिति ने उनसे किराए पर स्पष्ट नियम बनाने को कहा है. डीजीसीए और एयरलाइंस भी बैठक का हिस्सा थे

सूत्रों ने बताया कि सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर के हवाई किराये में बढ़ोतरी पर भी चिंता जाहिर की. कुछ सदस्यों ने बीसीएएस (नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो) से ऑडिट की मांग भी की. कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली लोक लेखा समिति ने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात भी की.

अधिकारियों से ब्लैक बॉक्स के बारे में जानकारी मांगी

समिति के कुछ सदस्यों ने एयर इंडिया विमान हादसे का जिक्र किया. एक सदस्य ने मंत्रालय के अधिकारियों से ब्लैक बॉक्स के बारे में जानकारी मांगी. बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद लंदन गैटविक जाने वाला एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया था. इस दुर्घटना में विमान में सवार एक यात्री को छोड़कर अन्य सभी की मौत हो गई थी. इसके साथ ही जिस इमारत पर विमान गिरा था, उसमें मौजूद लोग भी मारे गए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |