‘दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके..’, कटिहार में मंदिर के पास मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, जानिए डीएम ने क्या कहा

बिहार के गोपालगंज और कटिहार जिलों में मुहर्रम के जुलूस के दौरान तनाव फैल गया, जिसके कारण दो अलग-अलग घटनाओं में दो ग्रुपों के बीच झड़पें हुई हैं. ये जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई. गोपालगंज के मांझा इलाके में धार्मिक जुलूस के दौरान करतब दिखाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया. झड़प में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं. ये घटना दोपहर के समय मांझा इलाके में हुई.

गोपालगंज जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा, ‘जुलूस में शामिल दो गुटों के लोग करतब दिखाने को लेकर आपस में भिड़ गए. एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं. उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है.’

इधर, अधिकारियों का कहना है कि एक झड़प कटिहार के नए टोला इलाके में देखने को मिली है. इस इलाके में महावीर मंदिर के पास जैसे ही मुहर्रम जुलूस का जुलूस पहुंचा वैसे ही दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई. झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके गए और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई.

हालात पर तुरंत काबू पा लिया- डीएम

हिंसा इतनी बढ़ गई कि उपद्रवियों ने घरों की खिड़कियों के शीशे, दरवाजों पर भी पत्थरबाजी की. मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने स्थिति कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने उनपर ही हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें वहां से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी. हिंसा की जानकारी लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और उन्होंने घटना के संबंध में नाराजगी जताई और नारेबाजी की.

कटिहार जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा, ‘हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई. हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’ वहीं, अफवाहों को रोकने और शांति बहाल रखने के लिए गृह विभाग (विशेष शाखा) के निर्देश पर इंटरनेट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग सेवा पर 24 घंटों के लिए रोक लगाई गई.

शांति बनाए रखने की अपील, पुलिस की बढ़ाई तैनाती

कटिहार जिला प्रशासन ने कहा, ‘कटिहारवासियों से अपील अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें. जिला प्रशासन, कटिहार आप सभी से सहयोग की अपील करता है.’ पूर्व डिप्टी सीएम सह नगर विधायक तारकेश्वर प्रसाद ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और दोषियों को चिन्हित कर जल्द कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है. तनाव को देखते हुए आला अधिकारी लगातार शांति समिति की बैठक कर रहे हैं. मंदिर के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि पथराव करने वालों की पहचान की जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |