फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी योजनाओं के दुरुपयोग करने और उनका लाभ उठाने वालों पर सख्त एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, वे ऐसे लोगों की पहचान करें जिन्होंने जाली दस्तावेजों के माध्यम से अवैध रूप से सरकारी लाभ हासिल किया है. मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद कोतवाली नगर और थाना राजपुर में दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को जिला आपूर्ति अधिकारी और आयुष्मान भारत विभाग द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई हुई है. ताकि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. जांच में सामने आया है कि, कई ऐसे लोग जिनकी सालाना आय पांच लाख रुपये से अधिक है, उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए बनाए जाने वाले राशन कार्ड अवैध रूप से बनवा लिए हैं.

राशन कार्ड फर्जी तरीके से बनवाकर सरकारी लाभ लिया

इन फर्जी राशन कार्डों का उपयोग आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने और सरकारी सब्सिडी वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया गया. इससे न केवल पात्र लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिल पाया, बल्कि सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग भी हुआ. पूर्ति विभाग की जांच में सामने आया है कि, कई राशन कार्ड फर्जी तरीके से बनाए गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तुरंत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए सख्त कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अपात्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिलना चाहिए और इस प्रकार के फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य की गरीब और जरूरतमंद जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले, और संसाधनों का दुरुपयोग न हो. बताया गया है कि, जिन लोगों की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है, उन्हें सरकार की ओर से राशन कार्ड जारी किए जाते हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |