फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश; कैसे हुआ ये?

राजस्थान के कोटा में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां नांता क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर शनिवार को स्विमिंग पूल में स्टंट करते एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम मुबारिक है. उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है. वह अपने 20-22 दोस्तों के साथ पूल पार्टी करने गया था.

पूल पार्टी में मौजूद मुबारिक के दोस्त अमन ने बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद मुबारिक ने स्विमिंग पूल में स्टंट करने की बात कही और दोस्तों को उसका वीडियो बनाने को कहा. इसी दौरान वह पूल में कूदा और लगभग 10 सेकंड तक पानी में रहा. कुछ देर बाद वह पानी में उल्टा ऊपर की ओर आया.

तत्काल अस्पताल ले जाया गया

दोस्तों ने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला और कोटा के नयापुरा स्थित एमबीएस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अमन ने आशंका जताई है कि मुबारिक को साइलेंट अटैक आया होगा, जिसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी.

मुबारिक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था. वह फर्नीचर का काम करता था. उसके परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं. दुखद बात यह है कि चार साल पहले उसके बड़े भाई की भी मौत हो गई थी, जिससे यह घटना परिवार के लिए एक और बड़ा आघात है.

घर में मचा कोहराम

दोस्त अमन ने बताया कि मुबारिक घंटाघर के चश्मे की बावड़ी इलाके में रहता था. वे सभी दोपहर को नांता क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर गए थे. इसी फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में ये हादसा हुआ. इस हादसे के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. माता-पिता के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. चार साल के अंदर दो बेटों की मौत से परिवार सदमे में है. इस घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |