दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर मानसून ने मचाई आफत; जानें 10 राज्यों का हाल

देश के ज्यादातर राज्यों में मानसून के प्रभाव से मूसलाधार बरसात देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में हल्की और कहीं थोड़ी अच्छी बारिश हुई.

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार यानी आज देश की राजधानी में दिन भर बादल छाए रह सकते हैं. गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. कल भी राजधानी में मौसम के ऐसा ही बने रहने की संभावना है. वहीं आज प्रदेश में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

क्या है यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में आज मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने की संभावना जताई. कल यानी छह जुलाई के लिए चेतावनी तक जारी की गई है. आज पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. कहीं-कहीं बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर तेज और भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावना है. छह जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. कई इलाकों में बिजली गिर सकती है. पूर्वी यूपी में भी ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है.

बिहार-झारखंड में बारिश

आज मौसम विभाग ने बिहार के पटना, गया, जहानाबाद समेत दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में बादल गरजने और वज्रपात के साथ बरसात होने की संभवाना जताई है. वहीं झारखंड के मौसम की बात करें तो आज राज्य के उत्तरी हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है. साथ ही बादल गरजने के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

इन राज्यो में कैसा रहेगा मौसम

आज से 10 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है. आज राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बरसात देखने को मिल सकती है. आज से 9 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश हो सकती है. 6 और 7 जुलाई को हिमाचल के मंडी, कांगड़ा, सिरमौर जिलों में भारी से भारी और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम

आज कल और परसों को दक्षिण कोंकण (दक्षिण तटीय महाराष्ट्र) और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात केअलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Unani Medicine Research: मानसिक बीमारियों के लिए वरदान साबित होंगी ये 3 यूनानी दवाएं, सूंघने मात्र से मिलेगा आराम; एक्सपर्ट्स का बड़ा खुलासा     |     Ladli Behna Yojana Update: देवास में बोले शिवराज सिंह चौहान—लाड़ली बहनों को और मिलेगी आर्थिक मदद; मामा ने दिलाया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा     |     Balaghat News: बालाघाट में किराएदार बने आफत, मकान मालिक पर जबरन रजिस्ट्री का बनाया दबाव; पुलिस की शरण में पीड़ित परिवार     |     Canada Student Murder: कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, वॉलमार्ट में काम के दौरान हुआ हमला; 21 दिन बाद भारत आएगा शव, परिजनों का बुरा हाल     |     विदिशा का ‘लल्लू’ निकला खूंखार दरिंदा! 50 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिसिया पूछताछ में कबूला खौफनाक राज; रूह कांप जाएगी आपकी     |     Sagar Fire News: सागर की गत्ता फैक्ट्री में देर रात लगी आग, दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने पाया काबू; इंडस्ट्रियल एरिया में मची अफरा-तफरी     |     Naxalites Transformation: नक्सलवाद का रास्ता छोड़ अब आत्मनिर्भर बन रहे पूर्व नक्सली, हाथों में बंदूक की जगह आई सिलाई मशीन; देखें प्रेरणादायक कहानी     |     Crime News: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार; पहली किश्त के बाद भी कर रहा था पैसों की डिमांड     |     भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर मंडराया संकट! अगर नहीं रुकी जंग, तो ठप हो जाएगा कपास व्यापार; लाखों नौकरियों पर लटकी तलवार     |     भोपाल में अभिनव शुक्ला का जलवा! ‘फिट इंडिया’ इवेंट में युवाओं को दिया सफलता का फिटनेस मंत्र; एक्टर की बॉडी देख दंग रह गए लोग     |