‘नमक कम क्यों है… पहले पीटा, फिर छत से फेंक दिया; 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सब्जी में नमक कम होने पर एक पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की हत्या कर दी. की पहले उसने अपनी पत्नी की लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की. महिला दर्द से चीखती रही. लेकिन उसके हैवान पति को कोई फर्क नहीं पड़ा और वह महिला की लगातार पिटाई करता रहा. इसके बाद वह महिला को छत पर ले गया और छत से नीचे फेंक दिया. महिला 5 महीने की प्रेग्नेंट थी.

ये मामला ढोलना थाना क्षेत्र के ढक से सामने आया है, जहां बुधवार को सब्जी में नमक होने पर पहले एक 5 महीने की गर्भवती महिला की उसके पति ने खूब पिटाई की. फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया. छत से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला की चीख-पुकार सुनकर उसकी सास पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

7 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति गांव के बाहर एक खाली पड़े मकान में जाकर छिप गया. लेकिन गांव वालों ने उसे ढूंढ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक गर्भवती महिला की पहचान 26 साल की ब्रजमाला के रूप में हुई. उसकी शादी 7 साल पहले नगला ढक गांव के रहने वाले रामशरण उर्फ रामू से हुई थी. रामशरण और ब्रजमाला का 3 साल का एक बेटा भी है.

खाने में नमक होने को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक बुधवार को रामशरण ने खाने में नमक होने को लेकर विवाद कर दिया. उसने खाने की थाली उठाकर फेंकते हुए बोला कि खाने में नमक कम क्यों है और पत्नी के साथ मारपीट की. महिला के चचेरे भाई ने बताया कि उसकी बहन ब्रजमाला बहुत सीधी थी. लेकिन रामशरण अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. शादी के बाद से ही वह बहन को छोटी-छोटी बात पर मारता-पीटता था. इस बार भी उसने सब्जी में नमक कम होने पर विवाद किया और बहन की बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

हालांकि, ब्रजमाला की सास उसे अस्पताल लेकर गई थी. लेकिन ब्रजमाला नहीं बच पाई और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ब्रजमाला के भाई ने ये भी बताया कि उन्होंने कई बार रामशरण को समझाने की कोशिश की. लेकिन वह नहीं माना और अब उसने ब्रजमाला के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान ले ली.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |