हनुमानगढ़ी से जारी हुआ फरमान, अब प्रसाद बेचने वालों को करना पड़ेगा ये काम उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On Jul 1, 2025 55 राम नगरी अयोध्या की सबसे बड़ी और सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से यहां के सभी लड्डू प्रसाद विक्रेताओं को एक आदेश जारी किया गया है. इस आदेश का पालन आज से सभी लड्डू प्रसाद विक्रेताओं को करना होगा. हनुमानगढ़ी पीठ ने सभी लड्डू प्रसाद विक्रेताओं को ये आदेश दिया है कि सभी को अपनी-अपनी दुकान से बिकने वाले लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता और दुकान का नाम प्रसाद के डिब्बे पर लिखना होगा. ये आदेश उन प्रसाद विक्रेताओं के लिए जारी किया गया है जो अयोध्या में हनुमान जी महाराज को अर्पित किए जाने वाले प्रसादों की बिक्री करते हैं. अब देसी घी के अलावा अगर कोई मिलावटी प्रसाद बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हनुमानगढ़ी के सभी पांचों ने इस संबंध में कई बार बैठक की. Related Posts बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक… आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें आज से करना होगा आदेश का पालन अब सभी की एक राय से हनुमानगढ़ी पीठ से ये आदेश जारी किया गया है. 1 जुलाई 2025 यानी आज से भक्ति पथ और दर्शन पथ पर मौजूद सभी प्रसाद विक्रेताओं को अपनी-अपनी दुकान पर बिकने वाले प्रसाद की गुणवत्ता के साथ-साथ प्रसाद के सभी डिब्बों पर अपना नाम भी लिखना होगा. एक वर्ष पहले किया गया था ये फैसला दरअसल, एक वर्ष पहले हनुमानगढ़ी के चारों पट्टी के शीर्ष महंतों ने बैठक कर ये फैसला किया था कि हनुमान जी को सिर्फ देसी घी के लड्डू ही प्रसाद रूप में चढ़ाए जाएंगे. विक्रेताओं से कह दिया गया था कि वो अन्य सामग्री से लड्डू न बनाएं, लेकिन इस बीच बाहर से आए दुकानदारों ने थोक में रिफाइंड से लड्डू बनाकर बेचना शुरू कर दिया. हनुमानगढ़ी की छवि धूमिल होते देख अब ये आदेश जारी किया गया है. 10 जुलाई से शुरू होने वाला है झूला उत्सव बता दें कि 10 जुलाई से अयोध्या धाम में सुप्रसिद्ध सावन झूला मेला उत्सव आरंभ होने वाला है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश भर में कांवड़ मार्गों में लगने वाले सभी दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों के बाहर लगे बोर्डों पर अपना-अपना नाम अंकित करने का शासना आदेश जारी किया है, जिसे अनुपालन में सभी अधिकारी लगे हुए हैं. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 55 Share