‘दूसरे समुदाय की लड़की से यश की…’, दिल्ली में युवक की सरेआम चाकू गोदकर हत्या, मां ने बताई वजह

राजधानी दिल्ली में दिन दहाड़े युवक की चाकू गोदकर हत्या (Murder In Delhi) कर डाली. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी स्कूटी गली में खड़े एक लड़के से जरा सी टकरा गई थी. इसी मामूली सी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस शुरू हुई और देखते ही इसने झगड़े का रूप ले लिया. फिर स्कूटी सवार युवक की हत्या कर दी गई.

दिल दहला देने वाली ये घटना गीता कॉलोनी की है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 21 वर्षीय यश के रूप में की है. यश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.

साजिश के तहत की गई यश की हत्या

यश की मां राखी का कहना है की यश को साजिश के तहत मारा गया है. दरअसल यश की दोस्ती एक लड़की के साथ थी, लड़की दूसरी समुदाय से थी. लड़के की मां के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने यश के पिता को उनकी फैक्ट्री में आकर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

दोस्त ने बताया क्या हुआ था उस वक्त

यश के साथ मौजूद अमन ने बताया कि स्कूटी का साइड मिरर छू जाने से झगड़ा शुरू हुआ. एक लड़के ने यश के सिर पर पिस्टल रखी. जबकि, दूसरा भाग के अन्य लड़कों को ले आया. सबके हाथ में चाकू थे. यश को सड़क पर ही चाकू मारा. जिसके बाद मैंने यश को ऑटो में बैठाकर हॉस्पिटल ले गया. लेकिन यश को बचाया नहीं जा सका.

दोनों पक्षों में पहले हुई बहस

उधर, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यश की स्कूटी गली में खड़े लड़के से हल्की सी टकरा गई थी. इसी मामूली सी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस शुरू हुई और देखते ही इसने झगड़े का रूप ले लिया. झगड़े के दौरान आरोपियों ने अचानक चाकू निकाला और यश पर पीछे से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. गंभीर रूप से घायल यश को स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही गीता कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की कर दी है. पुलिस ने यश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं.

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. यश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने आरोपियों के घर में लगे ताले को तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात संभालते हुए लोगों को किसी तरह शांत कराया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |