आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, जा रही थी बिहार से दिल्ली… 2 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से नीचे जा गिरी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, 50 से अधिक घायल हैं. मौके पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया और हादसे की जांच शुरू की. यात्रा के दौरान बस के अंदर करीब 80 यात्री सवार थे.

ये डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली आ रही थी. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा जिले के सैफई में माइलस्टोन 103 के पास ये बस अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी. हादसे के बाद घायल यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम पहुंची. बस से घायलों को निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे में दो लोगों की मौत

अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ. हादसे में जो दो लोग मरे हैं वो दोनों यात्री बिहार के रहने वाले थे. हादसे में मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष है. हादसे में मरने वालों की पहचान महिला सईदा खातून (नेपाल) और मनोज कुमार (55) दरभंगा के रूप में हुई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची और राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

घायल लोग सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बस हादसे में घायल सभी यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है. डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का उपचार गंभीरता से करने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि इटावा के डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी हादसे वाली जगह पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है. बस चालक के मौके से फरार होने की होने की बात भी कही जा रही है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |