दिल्ली में आंधी-बारिश… तीन दिन तक अलर्ट, जानें 15 राज्यों के मौसम का हाल

देश के कई राज्यों में मानसून प्रवेश कर चुका है. महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है. वहीं दिल्ली में मानसून 27 जून तक दस्तक दे सकता है. हालांकि इससे पहले ही मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में सोमवार शाम को भी बारिश देखने को मिली.

बारिश के बाद दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली. मानसून के दिल्ली पहुंचने के बाद दिल्ली वालों को गर्मी से और राहत मिलेगी. तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके अलावा दिल्ली में अगले तीन दिन तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने की संभावना है.

भारी बारिश का अलर्ट जारी

24 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 24 से 27 जून के दौरान मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. इस दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना है. 24-29 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अगले तीन दिन जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी बारिश हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से मौसम का पूर्वानुमान देखकर यात्रा करने की अपील भी की जा रही है. क्योंकि बारिश के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थर की वजह से सोमवार को भी बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी कुछ समय के लिए बाधित हो गया था.

तेज हवाएं चलने की संभावना

वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बारिश होने और बिजली चमकने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. आज यानी 24 जून को असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश जारी रहने की संभावना है.

इन राज्यों में पहुंचा मानसून

आज से लेकर 27 जून तक केरल, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, केरल और माहे, लक्षद्वीप में तेज हवाएं भी चलेंगी. मानसून कई राज्यों में प्रवेश भी कर चुका है. हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के साथ उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है, जहां जमकर बारिश देखने को मिल रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |