लखनऊ: बॉयफ्रेंड के फोन पर किसी और लड़की का आया फोन, आग बबूला हुई गर्लफ्रेंड… लड़ते-लड़ते थाने पहुंचा कपल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों के बीच पहले बहस हुई और बहस हाथापाई में बदल गई, जो काफी देर तक चली. दरअसल, लड़के के फोन पर गर्लफ्रेंड के सामने किसी दूसरी लड़की का फोन बॉयफ्रेंड के फोन आया था. ये देखते ही गर्लफ्रेंड आग बबूला हो गई और दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. फिर दोनों के बीच मारपीट होने लगी.

ये मामला गोमती नगर से सामने आया है, जहां एक कपल लड़ते-लड़ते थाने पहुंचा. गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया और बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कराया. प्रेमिका ने कहा कि वह और उसका प्रेमी पांच सालों तक लिव इन में रहे. इस दौरान उसके बॉयफ्रेंड ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया.

कपल में जमकर हुई मारपीट

प्रेमिका ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका बॉयफ्रेंड, जिसका नाम शाहनवाज है. वह उसके साथ पांच साल तक लिव इन में रहा और उससे एक मोबाइल के साथ 8 लाख रुपये भी हड़प लिए. लेकिन अब वह उसे धोखा दे रहा है. उसके फोन पर किसी और लड़की का फोन आता है. प्रेमिका के सामने शाहनवाज के फोन पर दूसरी लड़की का फोन आने की वजह से दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शारीरिक शोषण करने का आरोप

प्रेमिका ने बताया कि शाहनवाज का गोमती नगर के विवेक खंड में सैलून है. युवती वहां पर जॉब करती थी. यहीं दोनों की मुलाकात हुई और दोनों रिलेशनशिप में आए. इसके बाद दोनों ने लिव इन में रहना शुरू दिया. युवती का आरोप है कि लिव इन में रहने के दौरान शाहनवाज ने उसे शादी का झांसा दिया और उसका शारीरिक शोषण किया, जिसकी उसने थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है.

इस मामले को लेकर गोमती नगर इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक-दूसरे को 5 सालों से जानते हैं. दोनों के बीच सोमवार को बॉयफ्रेंड के फोन पर किसी और लड़की का फोन आने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट तक नौबत आ गई थी. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |