कहां अटका है मानसून, कब पहुंचेगा दिल्ली, UP, बिहार?

देश में इस साल समय से पहले मॉनसून आ गया था. 24 मई को इस साल देश में मॉनसून आ गया था, लेकिन इसके बाद कुछ दिन मॉनसून की गति में कमी देखी गई. अब एक बार फिर कुछ दिन के ठहराव के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पटरी पर लौट आया है. देश के कई राज्यों के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए मॉनसून का इंतजार है.

देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार झारखंड समेत कई राज्यों में प्री मॉनसून बरसात देखने को मिल रही है, लेकिन फिर भी इन राज्यों में लोगों को मॉनसून का इंतजार है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में मॉनसून उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है. वहीं देश की राजधानी में मॉनसून हफ्ते के आखिरी तक पहुंच सकता है.

मध्य प्रदेश के खरगौन तक पहुंचा मॉनसून

अभी मॉनसून सोमवार को मुंबई से आगे बढ़ गया और लगभग 425 किलोमीटर दूर गुजरात के वड़ोदरा और मध्य प्रदेश के खरगौन तक पहुंच गया. वहीं महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में बढ़ गया. मॉनसून अगले दो दिनों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के साथ ही यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पहुंच सकता है.

जून के पहले पखवाड़े में 12 दिन सामान्य से कम बरसात

हफ्ते के अंत तक मॉनसून दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी पहुंच सकता है. वहीं हिमाचल में 21-23 जून और पंजाब में 30 जून तक मॉनसून पहुंच सकता है. और 24 मई को मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही अगले दोनों दिनों में ये सारे दक्षिण भारतीय राज्यों को पार करते हुए महाराष्ट्र में मुंबई और सभी पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच गया था, लेकिन 26 मई के बाद मॉनसून वहीं अटक गया. इससे जून के पहले पखवाड़े में 12 दिन सामान्य से कम बारिश हुई.

यूं आगे बढ़ा रहा मॉनसून

अरब सागर में महाराष्ट्र तट पर साइक्लोिनिक सर्कुलेशन बना है, जो गुजरात की और बढ़ रहा है. दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में भी साइक्लोिनिक सर्कुलेशन बना है, जोकि पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. ये ओडिशा, झारखंड, बिहर छत्तीसगढ़ और एमपी से होते हुए राजस्थान पहुंचेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |