दिल्ली में लू का अलर्ट, यूपी में कल से होगी बारिश, जानें बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों का हाल

देश में मई में हुई बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहा. मई में दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी की तपिश महसूस नहीं होने दी, लेकिन जून में अब दिल्ली और अन्य राज्यों में लोग गर्मी झेल रहे हैं. सोमवार को देश की राजधानी में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. सोमवार को दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी रही.

सोमवार को राजधानी में दिनभर आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोग गर्मी से बेहाल रहे. आज भी राजधानी में भीषण गर्मी रहेगी. अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. धूल उड़ाती हवाएं और लू चल सकती है. 12 जून तक राजधानी में लू चलेगी. फिर 13 जून से राहत के मिल सकती है. क्योंकि मौसम विभाग ने 13 जून से बारिश की संभावना जताई है.

यूपी में कल से लौटेगी बारिश

उत्तर प्रदेश में इन दिनों लोग गर्मी से बेहाल हैं.मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है. मौसम विभाग ने ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कल से फिर यूपी में बरसात लौट सकती है. 12 जून को यूपी के 60 फीसदी जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है.

बिहार- झारखंड में बदलेगा मौसम

बिहार में आज लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उमीद नहीं है. हालांकि आज देर रात राज्य में मौसम बदलेगा. कल से मानसून के साथ जोरदार बारिश होगी. मानसून के बिहार में 15 जून तक पहुंचने की उमीद जताई गई है.आज देर रात तक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज में हल्की बारिश हो सकती है. कल से पूरे बिहार में मूसलाधार बरसात हो सकती है. झारखंड में आज मौसम बदलेगा. आज से 14 जून तक राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बरसात देखने को मिल सकती है.

राजस्थान समेत इन राज्यों में क्या है हाल

राजस्थान में एक बार फिर गर्मी तेवर दिखा रही है. हीट वेव के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नटा है. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्री गंगानगर में 47.3 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और हीटवेव के चलने का अनुमान जताया है. 15-16 जून को कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. हरियाणा और पंजाब में भी इस हफ्ते तेज गर्मी पड़ने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |