मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत, गेट पर लटकने और धक्कामुक्की से पटरी पर गिरे लोग

महाराष्ट्र के ठाणे में लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हुआ है. मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई है. ये हादसा आज सुबह नौ बजे दीवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच हुआ. बताया जा रहा है कि ट्रेन में क्षमता से ज्यादा भीड़ थी, इसलिए ये हादसा हुआ. ट्रेन खचाचच भरी थी. ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं थी.यात्री दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ.

फिलहाल रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची है. हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. 10-12 यात्रियों की गिरने की शुरुआती जाानकारी मिल रही है. घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है. इस हादसेसे मुंबई में लोकल ट्रेन की सेवाओं पर असर पड़ा है.

लोकल ट्रेन की सेवाओं पर असर

सेंट्रल रेलवे ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीएसएमटी की ओर यात्रा कर रहे कुछ यात्री ठाणे के मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिर गए. माना जा रहा है कि ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ थी, इसलिए ये हादसा हुआ. रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है. हादसे की जांच शुरू हो गई है. घटना से स्थानीय सेवाओं पर भी असर पड़ा है.

पुष्पक एक्सप्रेस से भी यात्रियों के गिरने की खबर

बताया जा रहा है कि कसारा जा रही लोकल और पुष्पक एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी. इस एक्सप्रेस से कुछ और यात्री भी गिर गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है. वहीं इस हादसे को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि यह घटना कैसे हुई और इसका कारण क्या था. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. सरकार हमेशा ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करती है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार की है.

बीजेपी एमएलए संजय केलकर ने क्या कहा

वहीं इस हादसे को लेकर बीजेपी विधायक संजय केलकर ने कहा, “यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है. यह जांच जरूरी है कि आखिर ये पांच यात्री कैसे गिरे. क्या ट्रेन के डिब्बे में ज्यादा भीड़ थी. फिलहाल यात्रियों को सुरक्षा, सुविधा और सेवाएं देने का काम प्रशासन और रेल मंत्रालय पूरी ताकत से कर रहा है. अगर कोई प्रशासनिक त्रुटि है, तो उसे सुधारा जाना चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |