भतीजे ने चाची से बनाए संबंध, वीडियो वायरल हुआ तो भड़क गया चाचा; एक ने दिया तलाक तो दूसरे ने…

उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर में प्यार मुहब्बत की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को अपनी चाची से ही प्यार हो गया. चाची भी भतीजे के प्यार में दिल हार गई. फिर क्या था, दोनों मौका देखकर अक्सर मिलने लगे और फिर इनके बीच वो सबकुछ होने लगा, जो इनके रिश्ते में वर्जित है. फिर एक दिन इनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. इस वीडियो में दोनों आपत्तिजनक हालत में थे.

देखते ही महिला का पति आग बबूला हो गया और महिला को तलाक दे दिया. वहीं महिला ने भी इस मौके को लपक लिया और अब वह उसी भतीजे के साथ रह रही है. जानकारी के मुताबिक महिला की शादी कुछ समय पहले ही युवक के चाचा के साथ हुई थी. चूंकि चाचा काम धंधे के चक्कर में अक्सर घर से बाहर रहता था, ऐसे में युवक मौका देखकर उसके घर पहुंच जाता और घंटों चाची से बात करता था.

वायरल हो रहा वीडियो

इसी दौरान दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. यहां तक कि मौका देखकर दोनों अवैध संबंध भी बनाते. इस दौरान फोटो और वीडियो बनाकर एक दूसरे को दिखाते भी थे. संयोग से इनका एक वीडियो किसी तरह से लीक हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो देखने के बाद महिला के पति को मामले की जानकारी हुई. इसके बाद उसने अपने भतीजे और पत्नी को खूब डांटा फटकारा और दोनों को एक दूसरे से दूर रहने की हिदायत दी.

सोशल मीडिया में हो रही चर्चा

बावजूद इसके, इश्क के मारे चाची और भतीजे को कोई फर्क नहीं पड़ा. इसके बाद भी दोनों मिलते रहे. यही नहीं, दोनों घर से भागकर निकाह करने की सोचने लगे. उधर, महिला के पति ने उसे तलाक देने का मन बना लिया. उधर भतीजे ने भी सापु कर दिया कि अब वह अपनी चाची से ही निकाह करेगा. आखिर में चाचा अपनी पत्नी को तलाक देने को तैयार हो गया और चाची ने भतीजे से निकाह करने की मंशा जाहिर कर दी. इस घटना की चर्चा इस समय सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |