‘इंसान बकरे को बेटे की तरह…’, ईद पर बुजुर्ग ने दी खुद की कुर्बानी, पत्नी ने खोला राज तो पलट गई पूरी कहानी

ईद पर जहां मुसलमान लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक बुजुर्ग ने अपनी ही कुर्बानी दे डाली. सुसाइड नोट पर बुजुर्ग ने अपनी कुर्बानी का जो कारण लिखा, उसे देख हर कोई सन्न रह गया. कहानी में दिलचस्प मोड़ तो तब आया जब बुजुर्ग की पत्नी ने कुछ और ही खुलासा किया.

मृतक का नाम ईसमुहम्मद अंसारी था. जानकारी के मुताबिक, ईसमुहम्मद के परिवार में पत्नी, तीन बेटे अहमद, फैज और ताज अंसारी हैं. दो बेटियों की शादी हो चुकी है. ईसमुहम्मद मजदूरी करते थे. वहीं, बड़ा बेटा मुर्गा काटने और बेचने का काम करता है. इन्ही की इनकम से घर चलता था.

परिवार का कहना है कि ईसमुहम्मद का किसी से कोई विवाद नहीं था. बकरीद के दिन वो नमाज अदा कर घर लौटे. फिर बकरे की कुर्बानी की तैयारियों में लग गए. इसके बाद ईसमुहम्मद ने खुद ही ही गर्दन तेजधार हथियार से काट डाली. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं, पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. इसमें मृतक ने लिखा, इंसान बकरे को अपने बेटे की तरह पालता है और उसकी कुर्बानी देता है. वह भी एक जीव है, मैं अपनी कुर्बानी खुद अल्लाह के रसूल के नाम पर कर रहा हूं. किसी ने कत्ल नहीं किया है और मेरा कब्र खूंटे के पास बनाना, उसी में दफनाना.’ मृतक की पत्नी हाजरा खातून ने बताया कि उसके पति पर भूत-प्रेत का साया था और वो अक्सर आजमगढ़ की दरगाह जाया करता था. तीन दिन पहले ही वह दरगाह से लौटा था.

कुर्बानी से पहले तंत्र-मंत्र

पत्नी की मानें तो शनिवार को ईसमुहम्मद झोपड़ी में धूपबत्ती जलाकर तंत्र-मंत्र कर रहे थे. तभी अचानक वे खून से लथपथ गिर पड़े. पास में ही भुजाली पड़ा था. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने बताया कि फील्ड यूनिट द्वारा मौके से जुटाए गए साक्ष्य और सुसाइड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. अन्य पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है.

‘खुद की ही दे दी कुर्बानी’

उधप, मृतक के भतीजे शमीम अंसारी ने बताया कि चाचा आज मस्जिद में मिले थे. उन्होंने किसी से कोई विवाद नहीं किया. कुर्बानी का दिन था और उन्होंने खुद की ही कुर्बानी दे दी. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |