‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ का वादा निकला जुमला… मनीष सिसोदिया ने झुग्गियां गिराने पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में बीजेपी सरकार बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता मिलते ही झुग्गियों को निशाना बनाया जा रहा है. सरकार जहां झुग्गी-वहां मकान देने का वादा भूल गई. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का चुनावी वादा एक जुमला साबित हुआ. दिल्ली का मज़दूर, घरेलू कामगार, रिक्शाचालक और दिहाड़ी मज़दूर जिनकी मेहनत से देश की राजधानी चलती है, आज उनकी झुग्गियां बुलडोज़र से ध्वस्त की जा रही है.

मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाया कि जनता ने जिन विधायकों को चुना, वे आज कहां हैं? ना जवाब मिल रहा है, ना ज़मीन पर कोई दिखाई दे रहा है. झुग्गियों में दी जाने वाली बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तो छोड़िए, अब तो मेहनत से बनाई गई छत भी इनसे छीनी जा रही है. मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाया कि क्या यही सबका साथ, सबका विकास है?

झुग्गियां गिराने से बेघर हुए लोग- सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा स्थित मद्रासी कैंप को बुलडोजर से गिराए जाने के बाद वहां के लोग बेघर हो गए हैं. वहां रहने वालों को वादे के मुताबिक जहां झुग्गी वहां मकान नहीं दिया गया. जिनको मकान मिले भी हैं तो वो काफी दूर है. इससे लोग बहुत आहत हैं. झुग्गीवासियों का कहना है यहां पर रहते हुए उन्हें 50 से 55 साल हो गए हैं. वे अब कहां जाएं?

सब AAP सरकार को कर रहे याद- सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि झुग्गीवालों ने उनके सामने अपनी-अपनी पीड़ा रखी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार बढ़िया काम कर रही थी. पहले पानी की भी कोई दिक्कत नहीं थी. बिजली एक बार भी बंद नहीं होती थी. 24 घंटे बिजली थी, 24 घंटे पानी था. आज यहां झुग्गियों को ध्वस्त किया गया है. अरविंद केजरीवाल सत्ता से चले गए, इसलिए झुग्गीवाले बहुत दुखी हो रहे हैं.

मनीष सिसोदिया के मुताबिक झुग्गी वासियों ने उनसे कहा कि घर में बुजुर्ग और बच्चे भी हैं. उनकी मां घर में हैं और वह खुद ही कमाने वाली हैं. यहां की कई महिलाएं कोठियों में झाड़ू-पोछा करके गुजारा करती हैं. अभी हमारे पास किराए पर रहने की भी स्थिति नहीं है और न ही कहीं जाने की कोई स्थिति है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |