तेज आंधी, बारिश… दिल्ली में अगले 2 दिन के लिए यलो अलर्ट, 5 जून के बाद उमस वाली गर्मी

दिल्ली एनसीआर में पिछले महीने कई बार आंधी और तूफान देखने को मिला है. इस महीने की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही हुई है. दिल्ली और आस-पास के कई इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी दिल्ली एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में 4 और 5 जून को भी मौसम के बदलने और तेज आंधी के साथ बारिश के आसार बन सकते हैं. मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है.

भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली को इस बारिश ने बहुत राहत दी है. तापमान में भारी गिरावट दिखाई दे रही है. दिन का अधिकतम तापमान जो कि 42 डिग्री तक पहुंच गया था गिरकर 36-37 डिग्री पर आ गया है. यह मौसम अगले दो दिन तक और दिल्ली को राहत दे सकता है. हालांकि 6 जून के बाद से दिल्ली एनसीआर में तापमान बढ़ने के आसार हैं. 4-5 जून को दिल्ली में करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की हवाएं देखी जा सकती हैं जिसके बाद तेज बारिश भी हो सकती है. हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.

दिल्ली में मंगलवार यानी 3 जून को औसत से तापमान में गिरावट देखी गई है. कई जगह पर दिन का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री रहा है. बारिश और आंधी की वजह से दिल्ली एनसीआर में फिलहाल लू चलने के आसार नहीं बन रहे हैं लेकिन 5 जून के बाद से उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है.

5 जून के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग की मानें तो 4-5 जून के बाद दिल्ली वालों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि आईएमडी के अनुसार दिल्ली में फिलहाल लू चलने की संभावना नहीं है. हफ्ते के एंड में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्लीवालों को फिलहाल मानसून के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. एक तरह देश में कई राज्यों में तय समय से पहले मानसून आ चुका है लेकिन दिल्ली में इसकी दस्तक 20 जून के बाद देखी जा सकती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |