दो बच्चों की मां का चल रहा था चक्कर, 6 महीने से BF संग लिव इन में रह रही थी महिला… पति ने कर दिया फुल एंड फाइनल

हरियाणा के फतेहाबाद में लिव इन में रह रहे कपल की हत्या कर दी गई. दोनों को आरोपी ने चाकुओं से गोदकर मार डाला. महिला पर आरोपी ने 11 बार तो वहीं युवक पर 2-3 बार वार किया. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. महिला के दो बच्चे भी हैं. लेकिन वह पिछले 6 महीने से अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी.

ये घटना फतेहाबाद के टोहाना के तिलक नगर इलाके से सामने आई है, जहां 30 मई की रात में इस वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या आरोपी और कोई नहीं बल्कि महिला का पति ही है, जिसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी. उसने अपनी पत्नी पर घर के बाहर ही चाकू से हमला किया और 11 बार वार किया. जैसे ही महिला और युवक की चीखने की आवाज आई तो पड़ोसी भी अपने घरों से बाहर आ गए. फिर पड़ोसियों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया.

6 महीने से लिव-इन में रह रही थी महिला

मृतक महिला का नाम पूजा था, जिसकी उम्र 30 साल थी और वह 24 वर्षीय ऋतिक के साथ तिलक नगर इलाके में पिछले 6 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जबकि महिला की शादी टोहाना के किला मोहल्ला के रहने वाले दीपक नाम के शख्स के साथ 14 साल पहले हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. लेकिन महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी.

पति ने दोनों की कर दी हत्या

महिला के पति का उससे लिव इन में रहने को लेकर विवाद चल रहा था. ऐसे में महिला जहां रह रही थी. वहां पहुंचा और घर के बाहर ही उसने महिला को 11 बार चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. यही नहीं उसने महिला के साथ लिव इन में रह रहे ऋतिक की भी हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल भेजा है, जहां दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है. परिजनों के बयान के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. इसके बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |