बहू बार-बार जा रही थी मायके, ससुर को हुआ शक… फिर खुला ऐसा गंदा राज, कोर्ट पहुंच गया मामला

कहा जाता है कि शादी के बाद लड़की का अपना घर उसका ससुराल ही होता है. लेकिन बिहार के पूर्णिया में एक महिला शादी के बाद बार-बार मायके जाती रहती थी. महीनों तक वहीं रहती फिर वापस ससुराल लौट आती. ससुराल वाले जब इसका कारण पूछते तो वो बातों को गोलमोल कर जाती. लेकिन ससुर को अपनी बहू का इस कदर बार-बार मायके जाना अखर रहा था. उन्होंने इसके पीछे की वजह पता लगाई तो मालूम हुआ बहू का मायके में गैर मर्दों के साथ अवैध संबंध है.

बस फिर क्या था. एक रोज मायके से जब बहू ससुराल लौटी तो ससुर ने उससे सख्ती से पूछा- किनसे मिलने जाती हो वहां? आरोप है कि यह सुनते ही बहू भड़क गई. उसने उनसे गालीगलौच की. फिर दोबारा मायके चली गई. इसके बाद बहू ने अपने पति एवं ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न एवं शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया. अब वो दोनों बच्चों की कस्टडी की मांग कर रही है.

इधर ससुरालियों ने भी कोर्ट की शरण ली. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बहू के गैर मर्दों से संबंध हैं. वह बार-बार मायके चली जाती है. जब समझाया जाता है, तो वह गाली-गलौज करने लग जाती है. मामला रौटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़ित परिवार की ओर से अदालत में आवेदन दायर कर मदद की गुहार लगाई है. परिवार ने बच्चों और घर की सुरक्षा के लिए कोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की है.

10 साल पहले हुई थी शादी

ससुर की ओर से कोर्ट में दिए गए आवेदन में बताया गया कि उनके बेटे की शादी लगभग 10 साल पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से किशनगंज जिले की एक युवती से हुई थी. शादी के बाद पति-पत्नी के दो बच्चे हुए. परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही बहू का व्यवहार संदेहास्पद हो गया. ससुर ने आरोप लगाया कि बहू बार-बार मायके जाने लगी और कई बार बच्चों को लेकर अकेले चली जाती थी. जब परिजन ने समझाने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज पर उतर आती थी. सुसराल वालों ने उसका चाल-चलन भी ठीक नहीं होने का आरोप लगाते हुए उसके कई लोगों से अवैध संबंध होने का दावा किया है.

8 महीने बाद ससुराल लौटी

पीड़ित परिवार के मुताबिक हाल ही में 8 महीने बाद बहू फिर से ससुराल लौटी है. वह अपने पति एवं ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न एवं शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दोनों बच्चों की कस्टडी की मांग कर रही है. परिवार का कहना है कि बहू का चरित्र और आचरण बच्चों की भलाई के लिए खतरा बन सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |