‘जीजा ने ही दीदी को…’, पति का प्राइवेट काट तेजाब पी गई थी बीवी, अब साले ने खोला घर का डार्क सीक्रेट उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On May 28, 2025 106 उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला अजब-गजब मामला सामने आया है. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई. नाराज पत्नी ने पहले पति का प्राइवेट पार्ट धारधार हथियार से काट डाला. फिर खुद तेजाब पी गई. दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इस बीच महिला का भाई सामने आया. उसने कुछ और ही कहानी पुलिस को बताई. Related Posts बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक… आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव का है. गंभीर हालत में दोनों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना 21 मई की रात की है. जब पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पत्नी ने खौफनाक कदम उठा लिया. इसके बाद महिला ने खुद को नुकसान पहुंचाते हुए तेजाब का सेवन कर लिया. छह दिन बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया. सोमवार को पति ने पत्नी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया. वहीं, महिला के भाई ने भी आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों पर दहेज की मांग पूरी न करने और मारपीट कर बहन को जबरन तेजाब पिलाने का केस दर्ज कराया. पुलिस ने किए बयान दर्ज थाना प्रभारी राजीव मलिक ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है. दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है और पति-पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आगामी कार्रवाई जारी है फिलहाल दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी व कार्रवाई की जाएगी. पति-पत्नी से लगातार पूछताछ की जा रही है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 106 Share