शाम को आनी थी बारात, घर में पूरी थी तैयारी; तभी दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड… दूल्हे ने पीट लिया माथा

बिहार के कैमूर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवती की शाम को बारात आनी थी. घर परिवार के लोग बारात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे. इसी बीच खबर आई कि दुल्हन ही लापता है. इस खबर से परिवार में हड़कंप मच गया. उधर, दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर के लिए निकलने को तैयार था. इतने में दुल्हन के घर से यह खबर आई गई. इसके बाद दूल्हे ने भी माथा पीट लिया.

इस घटना के संबंध में दुल्हन के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में हाटा शहर के एक मुहल्ले की है. पुलिस के मुताबिक यह रहने वाली एक परिवार में शनिवार को बेटी की शादी थी. इसके लिए पूरा परिवार काफी समय से तैयारी में जुटा था. युवती के पिता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की मर्जी से खरीदारी कराई और बाकी तैयारियां भी पूरी करा ली.

दुल्हन के पिता ने दूल्हे को दी जानकारी

शनिवार की दोपहर में परिवार के लोग बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पता चला कि काफी देर से उनकी बेटी नहीं दिख रही है. काफी खोजबीन की गई, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला. पता चला कि युवती घर से भाग गई है. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी. परिवार के सामने अब सबसे बड़ी समस्या ये थी कि यह खबर दूल्हे को कैसे दी जाए. काफी सोच विचार के बाद दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता को फोन किया और घटना की जानकारी दी.

सर्विलांस के जरिए लड़की को तलाश रही पुलिस

उस समय तक दूल्हा भी बारात लेकर निकलने को तैयार था. बाराती भी दरवाजे पर आ गए थे. ऐसे में इस खबर से दूल्हे के घर पर भी हड़कंप मच गया. चैनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार के मुताबिक युवती के पिता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने युवती की तलाश के लिए मैन्युअल सर्विलांस के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ले रही है. हालांकि अभी तक युवती की कोई खबर नहीं मिली है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |